ड्वेन जॉनसन विश्व के सर्वाधिक मेहनताना लेने वाले अभिनेता

‘फोर्ब्स’ की गुरुवार को प्रकाशित एक नई सूची में इसका खुलासा हुआ है।

पहलवान से अभिनेता बने जॉनसन पिछले साल इस सूची में 3.1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 11वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार उन्होंने 2015 से दोगुना करीब 6.45 करोड़ डॉलर की कमाई की, जिसका अधिकांश श्रेय उनकी एक्शन और हास्य से भरपूर फिल्म ‘सेंट्रल इंटेलिजेंस’ को जाता है।

दुनिया के सबसे प्रसिद्ध चीनी अभिनेता जैकी चैन ने इस सूची में तेजी से बढ़ते चीनी फिल्म बाजार के दम पर 6.1 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

‘द मार्शियन’ से 5.5 करोड़ डॉलर की कमाई कर अमेरिकी अभिनेता मैट डैमन ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं, एक बार फिल्म फोर्ब्स की वार्षिक सूची ने साबित कर दिया है कि अभिनेत्रियों का मेहनताना अभिनेताओं से कम रहा।

इस सूची में फिल्म ‘हंगर गेम्स’ की अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने 4.6 करोड़ डॉलर की कमाई कर दूसरे साल भी विश्व की सर्वाधिक मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री का स्थान बरकरार रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493