सेविला (स्पेन), 26 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल बेतिस ने सर्बियाई मिडफील्डर ड्राको ब्रासानाक के अपने यहां आगमन की घोषणा की है।
ब्रासानाक ने पार्टिजन बेलग्रेड का साथ छोड़ते हुए बेतिस के साथ करार किया है। यह करार पांच साल के लिए हुआ है।
ब्रासानाक ने बेतिस के साथ करार इसलिए किया क्योंकि बेतिस इटली के क्लब नापोली के मिडफील्डर डेविड लोपेज से करार नहीं कर सका।
ब्रासानाक को नए क्लब में 22 नम्बर की जर्सी दीगई है। वह सर्बिया के लिए भी तीन मैच खेल चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath