मेंज से जुड़े लेवरकुसेन के ओजटुनाली

लेवरकुसेन (जर्मनी), 26 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग क्लब मेंज और बायेर लेवरकुसेन के बीच मिडफील्डर सेविन ओजटुनाली के ट्रांसफर को लेकर सहमति बन गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 20 साल के ओजटुनाली ने पांच साल के करार के तहत मेंज का रुख किया है। वह जून 20121 तक मेंज के साथ बने रहेंगे।

ओजटुनाली ने जुलाई 2013 में लेवरकुसेन के साथ करार किया था और उसके लिए कुल 14 मैच खेले। इसके बाद वह वेरडर ब्रेमेन चले गए जहां वह जनवरी 2015 के बाद से खेले और 41 मैचों में दो गोल किए।

मेंज को स्पेनिश लीग के नए सीजन में शनिवार को बोरूसिया डार्टमंड के साथ पहले दौर का मैच खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493