मेड्रिड के लिए रोड्रिग्वेज का आखिरी मैच हो सकता है सेल्टा से मुकाबला

मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के आक्रामक मिडफील्डर जेम्स रोड्रिग्वेज को सेल्टा वीगो के खिलाफ होने वाले मुकाबले में क्लब के साथ आखिरी बार खेलते देखा जा सकता है।

शनिवार को सैंटियागो बर्नब्यू स्टेडियम में दोनों क्लब आपस में भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने हालांकि कहा है कि रोड्रिग्वेज क्लब के साथ बने रहेंगे। लेकिन, साफ नजर आ रहा है कि उनकी जगह युवा मार्कोस असेन्सियो को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह तब साफ हो गया जब मेड्रिड के रियल सोसाइदाद के साथ हुए मुकाबले में चोटिल होने की वजह से करीम बेंजीमा और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाहर होने के बावजूद रोड्रिगेज टीम से अलग बेंच पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यह मैच रियल ने 3-0 से जीता।

रोड्रिग्वेज को अगर शनिवार को होने वाले मुकाबले में भी मुख्य टीम से बाहर रखा जाता है, तो वह किसी और क्लब में अपना भाग्य आजमा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493