दराया में सरकार नियंत्रित इलाके में एंबुलेंस तथा सीरिया रेड क्रिसेंट का काफिला चार हजार नागरिकों तथा लगभग 700 विद्रोहियों को बाहर निकाले जाने का इंतजार कर रहा है।
सशस्त्र विद्रोहियों तथा नागरिकों को बाहर निकालने के लिए शुक्रवार दोपहर चार बसों ने कस्बे में प्रवेश किया।
सूत्रों ने कहा कि गुरुवार को सशस्त्र विद्रोहियों व सरकारी सेना के बीच एक समझौता हुआ, जिसके बाद लोगों को बाहर निकालने को लेकर बात बनी। सभी को जत्थों में बाहर निकाला जाएगा और यह चार दिनों तक चलेगा।
dharmpath.com dharmpath