नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। वैकल्पिक भुगतान प्रणाली प्रदाता नेट1 यूईपीएस टेक्नॉलजीज मोबाइल वॉलेट सर्विस कंपनी मोबीक्वल में चार करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।
कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया है, “रणनीतिक साझेदारी के तहत, नेट1 मोबीक्विक में चार करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इसके अलावा अपनी प्रौद्योगिकी समझौते के माध्यम से नेट1 की वर्चुअल कार्ड तकनीक को मोबीक्विक के वॉलेट से जोड़ दिया जाएगा।”
मोबीक्विक में वर्तमान में सिकोइया कैपिटल, ट्री लाइन एशिया, अमेरिकन एक्सप्रेस, सिस्को इंवेस्टमेंट, जीएमओ पेमेंट गेटवे और मीडिया टेक के साथ ही बिपिन प्रीत सिंह और उपासना ताकू की हिस्सेदारी है, जो इसके संस्थापक और कार्यकारी अधिकारी हैं।
dharmpath.com dharmpath