मनीला, 26 अगस्त (आईएएनएस)। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रोड्रिगो डुतेरते के ड्रग्स पर शुरू किए गए विवादास्पद युद्ध के बाद हुई हत्याओं को खत्म किए जाने की मांग की।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, इस प्रदर्शन में 30 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। फिलीपीनी राष्ट्रीय पुलिस (पीएनपी) मुख्यालय पर शुक्रवार की सुबह यह प्रदर्शन राजधानी मनीला में किया गया। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे और नारे लहरा रहे थे जिन पर “न्यायेतर हत्याओं को रोको, उचित प्रक्रिया बनाए रखिए। “
प्रदर्शनकारियों ने न्यायेतर हत्या दृश्यों का मजाकिया प्रदर्शन भी किया। पुलिस मुख्यालय के सामने जमीन पर लेटकर और सिर पर स्कार्फ बांधकर वे हाथों में तख्तियां ‘हत्या रोकने’ लिए प्रदर्शन करते दिखे।
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, ड्रग विरोधी पुलिस कार्रवाई के दौरान एक जुलाई से 23 अगस्त तक कम से कम 756 लोग मारे गए। जबकि करीब 1,160 लोग अज्ञात हमलावरों द्वारा मारे गए, जिसमें से कई निगरानी समिति के सदस्य बताए जाते हैं।
डुतेरते के 30 जून को कार्यालय संभालने के बाद उनके ड्रग्स के खिलाफ उग्र अभियान के बाद नए मरने वालों की संख्या हर रोज औसतन 36 मौत का है।
संयुक्त राष्ट्र ने बीते सप्ताह ड्रग के खिलाफ कार्रवाई की निंदा की थी और फिलीपीन सरकार से आग्रह किया, “सभी व्यक्तियों की लक्षित हत्या और अतिरिक्त न्यायिक क्रियान्वयन से रक्षा की जाए। “
इसके जवाब में डुतेरते ने कहा कि आलोचनाएं ‘बेवकूफी’ भरी हैं, और संयुक्त राष्ट्र से फिलीपींस के हटने की धमकी दी।
फिलीपींस सरकार ने बाद में जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के न्यायेतर हत्याओं पर निराशाजनक टिप्पणी के बाद भी वह संयुक्त राष्ट्र के लिए प्रतिबद्ध है।
dharmpath.com dharmpath