मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, अलास्का एयरलाइंस और साउथवेस्ट एयरलाइंस पर 40-40 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। अमेरिकन एयरलाइंस पर 45,000 डॉलर और यूनाइटेड एयरलाइंस पर 35,000 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
मंत्रालय के नियमों के अनुसार, विमानन कंपनियों को उड़ान भरने से पहले यात्रियों को मुआवजे के बारे में तुरंत जानकारी देनी चाहिए।
परिवहन मंत्री एंथनी फॉक्स ने एक बयान में कहा, “हम हवाई यात्रा करने वालों को नियमों की समुचित जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यदि किन्हीं कारणों से वे यात्रा नहीं कर पाते या उनका सामान गुम अथवा नष्ट हो जाता है, तो हमें उन्हें ऐसी स्थितियों में मिलने वाले मुआवजे के बारे में सटीक जानकारी देनी चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath