पिक जो चाहें सोच सकते हैं : जिदान

मेड्रिड, 27 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान ने स्पेन के ही एक अन्य क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले गेरार्ड पिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह जो चाहे सोच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि पिक ने हाल ही में कहा था कि रियल ने बीते सत्र में आसान प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था।

सेल्टा विगो क्लब से मुकाबले से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में जिदान ने कहा, “पीक जो चाहें सोच सकते हैं। हमने चैम्पियंस लीग जीती है और हर किसी के अपने विचार हो सकते हैं। हमने काफी संघर्ष किया इस खिताब को जीतने के लिए।”

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जिदान ने पिक के एक अन्य बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पिक ने कहा था कि स्पेन में बार्सिलोना सबसे अच्छी टीम है।

जिदान ने कहा, “जब आप लीग जीतते हैं, तो आप ऐसा कह सकते हैं। यह सामान्य बात है। हम जो कर सकते हैं, वह करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493