केन्या कर रहा अफ्रीका नेशंस कप की मेजबानी की तैयारी

नैरोबी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीकी फुटबाल महासंघ (सीएएफ) के अध्यक्ष ईसा हियातोऊ ने अपनी केन्या यात्रा के दौरान कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि केन्या 2018 में अफ्रीका नेशंस चैंम्पियनशिप की मेजबानी करने में सक्षम है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हियातोऊ ने शुक्रवार को नैरोबी में केन्या के उप-राष्ट्रपति विलियम रूतो के साथ बैठक की।

बैठक के बाद हियातोऊ ने कहा कि केन्या में यह टूर्नामेंट युवा फुटबाल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेगी।

रूतो के कार्यालय की ओर से जारी वक्तव्य में हियातोऊ के हवाले से कहा गया है, “यह टूर्नामेंट स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेगा। हमने इस टूर्नामेंट को 2009 में अफ्रीका में फुटबाल को विकसित करने के उद्देश्य से और फुटबाल की मजबूत आधारशिला तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया था।”

बैठक के दौरान रूतो ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं और हर दो साल पर होने वाले अफ्रीका के सर्वप्रतिष्ठित फुटबाल टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में चौबीसो घंटे काम किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493