एफसी पुणे भंग फुटबाल अकादमी का अधिग्रहण करेगी

पुणे, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी पुणे सिटी ने शहर में जमीनी स्तर पर फुटबाल के विकास के लिए आईएसएल में इससे पहले शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी और इस समय भंग पुणे एफसी की अकादमी का अधिग्रहण करने का फैसला लिया है।

फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी घोषणा की, साथ ही फ्रेंचाइजी ने भविष्य के लिए तैयार व्यापक विकास कार्यक्रम भी सार्वजनिक किया।

इसके अलावा क्लब ने अपने मौजूदा कार्यक्रम में विस्तार और उसे पेशेवर रूप देने की योजना के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय अभ्यास मैचों की रूपरेखा भी पेश की।

एफसी पुणे सिटी की युवा टीम इस वर्ष से विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर के लीग टूर्नामेंटों में हिस्सा लेगी, जिसमें पूना जिला फुटबाल संघ (पीडीएफए) के स्थानीय लीग टूर्नामेंट, एआईएफएफ अंडर-18 लीग, एआईएफएफ अंडर-16 लीग और सुब्रत कप शामिल हैं।

फ्रेंचाइजी अपनी महिला टीम भी तैयार करने में लगी हुई है और अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अधीन में महिलाओं का पहला लीग टूर्नामेंट करवाने की योजना तैयार कर रही है।

फ्रेंचाइजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव मोडवेल ने कहा, “हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल के विकास के लिए चल रहे कार्यक्रमों और नीतियों की तर्ज पर फुटबाल को वैज्ञानिक प्रणाली से और सुव्यवस्थित तरीके से विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493