अर्धसरकारी समाचार एजेंसी मेहर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दौलताबादी ने सिफारिश की है कि लाइव संगीत कार्यक्रम को पुलिस कानूनी तौर पर रिकॉर्ड करेगी और संस्कृति मंत्रालय कार्यक्रम के सामग्री की जिम्मेदारी लेगा।
देश में संगीत कार्यक्रमों को रद्द करने के लिए धार्मिक कट्टरपंथियों के दबाव में यह कानून लाया गया है, जिनके मुताबिक ऐसे कार्यक्रम लोगों में अनैतिकता व पश्चिमी संस्कृति का प्रसार कर रहे हैं।
दौलताबादी ने कहा कि अगर संस्कृति मंत्रालय, पुलिस तथा तेहरान के गवर्नर सिफारिश से सहमति जताते हैं, तो यह कानून बन जाएगा।
dharmpath.com dharmpath