बीएआई ने ओलम्पिक के लिए टास्क फोर्स के गठन की सराहना की

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने शनिवार को आगामी तीन ओलम्पिक खेलों की तैयारी के लिए टास्क फोर्स गठित करने की प्रधानमंत्री की पहल की सराहना की।

गौरतलब है कि रियो ओलम्पिक में भारत के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में टोक्यो ओलम्पिक-2020, 2024 ओलम्पिक और 2028 ओलम्पिक के लिए टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया।

इस टास्क फोर्स में देश और विदेश के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।

दास ने कहा, “भविष्य में ओलम्पिक खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से टास्क फोर्स गठित करने का प्रधानमंत्री का फैसला सराहनीय है। मेरा मानना है कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो भारतीय खेल के विकास और इसे आगे ले जाने को लेकर गंभीर हैं और जिनके पास इसे लेकर स्पष्ट दृष्टिकोण है।”

दास ने आगे कहा, “बीएआई उनकी इस पहल का स्वागत करती है और अपने सभी संसाधनों के साथ इसका समर्थन करती है। बीएआई इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय और खेल मंत्रालय के साथ मिलकर आगामी ओलम्पिक खेलों में भारतीय बैडमिंटन के विकास पर काम करने को तैयार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493