लंदन, 28 अगस्त (आईएएनएस)। महिलाओं को होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए मॉडल से अभिनेत्री बनी कारा डेलीविंग्ने ने ‘संडे टाइम्स’ स्टाइल पत्रिका के कवर के लिए बिना अंडरवियर पहने पोज दिया है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, इस कवर को कारा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के साथ साझा किया। ‘सुसाइड स्क्वैड’ की अभिनेत्री ने अपने निजी अंगों को सूरजमुखी के फूल से ढके रखा।
सारा ने तस्वीर के साथ लिखा, “मैं इस कवर को लेकर बहुत खुश हूं और एक अहम काम के लिए जागरूकता फैलाने में मदद करके रोमांचित हूं।”
लेडी गार्डन कैंपेन की शुरुआत ब्रिटिश महिलाओं के एक समूह द्वारा कैंसर से पीड़ित महिलाओं के भविष्य में बदलाव लाने के उद्देश्य से किया गया था।
dharmpath.com dharmpath