हरपाल सिंह ‘झलक दिखला जा’ से बाहर

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हरपाल सिंह सोखी शनिवार को डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के नौवें संस्करण से बाहर हो गए। मशहूर शेफ ने कहा कि वह नृत्य के प्रति नए प्यार के साथ शो से बाहर जा रहे हैं।

हरपाल ने आईएएनएस से कहा, “शो का हिस्सा बनकर बेहद मजा आया। मैं कई नए परिचितों और नृत्य के प्रति नए प्रेम के साथ जा रहा हूं। यह केवल मनोरंजन का ही माध्यम नहीं है, बल्कि तनाव दूरने का भी एक बड़ा उपाय है।”

फिल्मकार करण जौहर, अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस और नृत्य निर्देशक गणेश हेगड़े शो के निर्णायक हैं।

शो से बाहर आने के बाद हरपाल कई अन्य कार्यों में जुट जाएंगे।

उन्होंने कहा, “मेरे तीन रेस्तरां खुलने वाले हैं। मेरा कुकवेयर ब्रांड ‘हैप्पी शेफ’ हाल ही में लांच हुआ है और हम उसके लिए कई समारोह करने की योजना बना रहे हैं। मैं कलर्स के साथ एक फूड शो भी करना चाहता हूं।”

हरपाल से पहले अभिनेता गौरव गेरा और पूनम शाह भी शो से बाहर हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493