शाहरुख के काम की प्रशंसक हूं : आलिया भट्ट

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। आलिया ने उनके पेशवराना अंदाज की भी प्रशंसा की।

आलिया ने आईएएनएस से कहा, “शाहरुख खान के साथ काम करना बेहद अद्भुत रहा। उनके साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। वह बेहद पेशेवर हैं।”

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर प्रशंसा पाने वाली आलिया, शाहरुख के साथ पहली बार ‘डियर जिंदगी’ में नजर आएंगी।

आलिया ने कहा, “मैं एक कलाकार के तौर पर उनके काम की प्रशंसक हूं। उनके साथ काम करना शानदार है।”

फिल्म 25 नवंबर को रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493