ब्राजील सेरी ए में फ्लामेंगो ने चापेकोएंसे को दी मात

रियो डी जनेरियो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डिएगो और लियांड्रो दामियाओ के गोल की बदौलत फ्लामेंगो ने ब्राजील सेरी ए चैम्पियनशिप में हुए मुकाबले में चापेकोएंसे को 3-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुकाबले के पहले हाफ शुरू होने के 10वें मिनट में ही फ्लामेंगो ने गोल दागकर बढ़त बनाई। टीम के लिए यह गोल डिएगो ने किया।

इसके बाद 42वें मिनट में चापेकोएंसे की ओर से केंपेस ने गोल दागकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर लिया।

दूसरे हाफ में फ्लामेंगो ने अपनी दमदार खेल प्रदर्शन जारी रखते हुए दो गोल दागे और मुकाबले में जीत हासिल की। टीम के लिए दामियाओ (71वें मिनट) और फेडरेक मानसुएलो (91वें) ने गोल किया।

इस जीत के साथ ही ब्राजील सेरी ए लीग सूची में फ्लामेंगो दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। वह शीर्ष पर काबिज पाल्मेइरास से तीन अंक पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493