मेड्रिड, 30 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन की फुटबाल टीम के नए मुख्य कोच जुलेन लोपेगेटुगी ने कहा है कि वह स्पेनिश टीम के पहले अभ्यास सत्र को लेकर खासे रोमांचित हैं।
लोपेगेटुगी सोमवार को मीडिया और कोचिंग स्टाफ से मिले। उन्होंने स्वीकार किया कि अभ्यास सत्र के पहले दिन को लेकर वह रोमांचित हैं और उनके मन में तरह-तरह के विचार आ रहे हैं।
लोपेगेटुगी की देखरेख में स्पेनिश टीम बेल्जियम के साथ दोस्ताना अभ्यास मैच खेलेगी और फिर इसके बाद फीफा 2018 विश्व कप क्वालीफायर में लीसेस्टीन से भिड़ेगी।
कोच ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर भरोसा है और वह आशा के अनुरूप अच्छा प्रदर्शन करेगी।
dharmpath.com dharmpath