‘एमएस धौनी..’ के नए गाने में झलक रहा धौनी का प्यार

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘एमएस धौनी-द अनटोल्ट स्टोरी’ का नया गाना ‘कौन तुझे’ में धौनी और उनकी पूर्व प्रेमिका प्रियंका झा के रोमांस को दर्शाया गया है।

फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होने से पहले ही कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जीवनी पर आधारित है और इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म है।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र के मुताबिक, साक्षी से शादी करने से पहले धौनी प्रियंका झा के साथ थे। प्रियंका झा की एक दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इस गाने में धौनी और प्रियंका झा के बीच के रोमांस को दर्शाया गया है।

अरुण पांडे और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493