यह दुर्घटना इस्तांबुल में एशिया को यूरोप के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले पुल पर हुई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब ट्रक का चालक और उसके बेटे ने सेल्फी लेने के लिए अपने वाहन को दाईं लेन पर रोका।
रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद लॉरी ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चालक की मौत हो गई जबकि उसका बेटा और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने लोगों को सेल्फी लेने के लिए पुल पर नहीं रुकने की चेतावनी दी है।
dharmpath.com dharmpath