किर्गिस्तान में चीनी दूतावास पर हमला, 5 घायल (लीड-2)

बिश्केक, 30 अगस्त (आईएएनएस)। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को चीनी दूतावास पर आत्मघाती हमला किया गया, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। हमलावर विस्फोट में मारा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दूतावास को कार बम के जरिये निशाना बनाया गया। एक अज्ञात हमलावर ने अपनी मित्सुबिशी कार दूतावास परिसर के गेट से टकराते हुए अंदर घुसा दी, जिसके बाद विस्फोट हुआ। विस्फोट में हमलवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों सहित वहां कार्यरत तीन स्थानीय लोग घायल हो गए।

किर्गिस्तान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने समाचार एजेंसी को बताया कि यह एक आत्मघाती कार बम हमला था।

स्थानीय ‘एकेआईप्रेस’ के अनुसार, किर्गिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने विस्फोट को आतंकवादी हमला करार दिया है।

‘बीबीसी’ के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा की और किर्गिस्तान के प्रशासन से पूरी जांच-पड़ताल करने को कहा।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में इमारत से धुआं निकलता नजर आ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493