लॉस एंजेलिस, 31 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता डेविड बेरी को लोकप्रिय टीवी ड्रामा सीरीज ‘आउटलैंडर’ में लार्ड जॉन ग्रे की भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है।
वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम’ के अनुसार, आगामी तीसरे सीजन के शो में पूर्व ब्रिटिश सैनिक से आर्डसमुइर जेल के नियंत्रक बने ग्रे को जेल में बंद जेमी फ्रेजर (सैम ह्यूगन) से संदिग्ध दोस्ती करते दिखाया जाएगा।
इस चरित्र को दृढ़ और सम्मानीय शख्स के रूप में दर्शाया गया है जो अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों और अपने सही एवं गलत जैसे नैतिक मूल्यों को लेकर उलझन में है। उच्च वर्ग से संबंध रखने वाला यह व्यक्ति सुंदर और सज्जन है। हालांकि, अतीत की एक घटना के कारण लॉर्ड जॉन ग्रे उत्तरी स्कॉटलैंड की एक वीरानी जेल में नियंत्रक के रूप में अवांछनीय स्थिती में पहुंच गया है।
लेखिका डायना गैबलडॉन की सबसे ज्यादा बिकने वाली सीरीज के तीसरे उपन्यास ‘वाएजर’ पर इस शो का तीसरा संस्करण आधारित है।
dharmpath.com dharmpath