मुंबई, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीस हाल में ‘झलक दिखला जा सीजन 9’ में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि फिल्मों में डांस नंबर के लिए हमेशा उन्हें सीखने की जरूरत होती है।
‘चिट्टियां कलाइयां’, ‘लत लग गई’, ‘सूरज डूबा है’, ‘प्यार की मां की’, ‘मालामाल’, ‘सौ तरह के’, ‘पार्टी ऑन माई माइंड’ जैसे हिट गाने देने के बाद जैकलिन नृत्य के साथ काफी सहज हो गई हैं।
जैकलिन ने एक बयान में कहा, “कैमरे के सामने डांस प्रस्तुति एक अलग बात है और मैं इसका बेहद आनंद लेती हूं।”
श्रीलंकाई सुंदरी ने अपने गानों के लिए डांस के विभिन्न रूपों को सीखा है। उन्होंने ‘टांग उठाके’ गाने के लिए टैप डांस, अपनी फिल्म ‘फ्लाइंग जट्ट’ के रोमांटिक गाने के लिए एरियल अभिनय और फिल्म ‘रॉय’ के लिए बैले डांस सीखा।
dharmpath.com dharmpath