पाकिस्तान की बहनों ने एक ही समय में उड़ाए 2 बोइंग-777 विमान

इस्लामाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की दो पायलटों ने एक ही समय में अलग-अलग बोइंग-777 विमान उड़ाकर इतिहास रच दिया। वे ऐसा करने वाली पाकिस्तान की पहली दो बहनें हैं।

‘डॉन’ के मुताबिक, पीआईए के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने कहा कि मरियम मसूद तथा ईरूम मसूद, दोनों पहली अधिकारी हैं, जिन्होंने एक ही समय में अगल-अलग विमान उड़ाए।

प्रवक्ता ने कहा, “इससे पहले ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं था, जिसके मुताबिक दो बहनों ने एक ही समय में समान भार वर्ग के दो अलग-अलग विमानों को उड़ाना हो।”

ईरूम मसूद को हाल में बोइंग-777 विमान उड़ाने की अनुमति मिली, जिसके बाद दोनों ने यह कारनामा कर दिखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493