काबुल, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में गुरुवार को एक कार में विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रांतीय राजधानी पुल-ए-आलम में गवर्नर के कार्यालय और एक पुलिस स्टेशन के पास बम विस्फोट होने के बाद सुबह करीब पांच बजे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक आतंकवादी ने कार बम विस्फोट कर दिया, जिसमें सुरक्षा बलों के दो जवानों की जान चली गई, जबकि बंदूकधारियों के दूसरे गुट ने एक इमारत में कब्जा कर लिया और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ शुरू कर दी।”
तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
dharmpath.com dharmpath