ढाका, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को वेस्टइइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोटर्ने वॉल्श को अपना गेंदबाजी कोच बनाया है।
वॉल्श के नाम 519 टेस्ट विकेट दर्ज हैं औ्र वह 2019 विश्व कप तक टीम के साथ जुड़े रहेंगे। बीसीबी के साथ उनका तीन साल का करार हुआ है।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बीसीबी से पहले वॉल्श के बांग्लादेश का गेंदबाजी कोच चुने जाने की खबर का खुलासा कर दिया था।
वॉल्श ने वेस्टइंडीज क्रिकेट में राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के तौर पर पिछले महीने तक काम किया था।
बांग्लादेश टीम इस साल मई में जिम्बाब्वे के हीथ स्ट्रीक के पद छोड़ने के बाद से बिना गेंदबाजी कोच के खेल रही थी।
बीसीबी ने काफी समय गेंदबाजी कोच की तलाश की और इस दौरान उसने चमिंडा वास, आकिब जावेद, कर्टले एम्ब्रोस, ओटिस गिब्सन और एलन डोनाल्ड जैसे नामों पर चर्चा किया लेकिन अंतत: उसने वॉल्श की सेवा लेने का फैसला किया।
dharmpath.com dharmpath