पदकों के साथ जमैका लौटे बोल्ट

किंग्सटन (जमैका), 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में हुए ओलम्पिक खेलों में इतिहास रचने वाले फर्राटा धावक जमैका के उसेन वोल्ट अपने देश वापस आ गए हैं।

समाचार एजेंसी काना के मुताबिक, तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद महान धावक का दर्जा पा चुके बोल्ट ने अपने द्वीप पर शांती के साथ वापसी की।

बोल्ट ने रियो ओलम्पिक में 100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा में सोने का तमगा हासिल किया था। इसके साथ ही उनकी ओलम्पिक में स्वर्ण पदकों की संख्या नौ हो गई है।

बोल्ट ने बीजिंग ओलम्पिक-2008, लंदन ओलम्पिक-2012 में भी तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। रियो ओलम्पिक-2016 में उन्होंने अपने इस करानामे को जारी रखते हुए ऐतिहासिक विदाई ली है।

बोल्ट ने बुधवार को नॉरमैन मैनले अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मीडिया से बात करने को साफ मना कर दिया। हालांकि उन्होंने उनके इंतजार में खड़े लोगों की तरफ देख कर मुस्कुराहट छोड़ी।

30 वर्षीय बोल्ट तीन ओलम्पिक में लगातार तीन स्वर्ण जीतने वाले पहले धावक बन गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493