ब्रिटिश एयरवेज ईरान के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करेगा

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश एयरवेज चार साल बाद लंदन से तेहरान के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करेगा। उड़ान सेवा गुरुवार रात से शुरू होने जा रही है।

एयरलाइंस ने कहा कि ब्रिटिश एयरवेज (बीए) का एक विमान बोइंग 777 गुरुवार रात लगभग आठ बजे लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे से तेहरान के लिए उड़ान भरेगा। तेहरान के लिए हर सप्ताह बीए के छह विमान उड़ान भरेंगे।

इस साल की शुरुआत में ईरान से प्रतिबंध हटने तथा साल 2015 में तेहरान में ब्रिटेन के दूतावास के दोबारा खुलने के बाद दोनों देशों के संबंधों में सुधार हुआ है।

ब्रिटिश एयरवेज ने अक्टूबर 2012 में सप्ताहिक तीन उड़ानों को तेहरान में ब्रिटिश दूतावास बंद होने के एक साल बाद बंद कर दिया था। ब्रिटिश एयरवेज ने सबसे पहले 1946 में ईरान के लिए उड़ानें शुरू की थीं।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने तेहरान स्थित ब्रिटिश दूतावास पर हमला कर दिया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच सभी कूटनीतिक संबंध निलंबित हो गए थे।

ईरान तथा विश्व के शक्तिशाली पी5+1 देशों (अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस, चीन व जर्मनी) के बीच परमाणु समझौता होने के बाद साल 2015 में ब्रिटेन ने तेहरान में अपना दूतावास दोबारा खोला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493