मास्को, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था-फीफा का प्रतिनिधिमंडल रूस में 2018 में होने वाले विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सात से 15 सिंतबर तक मेजबान देश का दौरा करेगा।
यह फीफा के प्रतिनिधिमंडल का चौथा आधिकारिक दौरा होगा।
समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, फीफा का पहला आधिकारिक दौरा अक्टूबर 2014 में हुआ था। यह दल सितंबर 2015 में दूसरी बार रूस के दौरे पर आया था। अप्रैल 2016 में यह दल तीसरी बार रूस के दौरे पर आया था।
2018 की आयोजन समिति ने एक बयान में कहा, “सात से 15 सितंबर तक होने वाले दौर में प्रतिनिधिमंडल उन पांच स्टेडियमों का दौरा करेगा जहां 2018 फीफा विश्व कप के मैच होने वाले हैं। इन स्टेडियमों में मास्को, सारांस्क, रोसटोव-ऑन-डॉन, सेंट पीटर्सबर्ग और कालिनइंग्राड में बने स्टेडियम शामिल हैं।”
बयान में कहा गया है, “कालिनइंग्राड में आभासी यात्रा के माध्यम से मंडल को वोगोग्राड, येकाटेरिनबर्ग, काजन, मास्को का स्पार्टाक स्टेडियम, निझनी नोवगोरोड सामारा और सोच्ची में बन रहे बाकी मैदानों की योजना से अवगत कराया जाएगा।”
बयान में कहा गया है, “इस प्रतिनिधिमंडल की आगुआई 2018 की रूस की समिति के माहनिदेशक एलेक्सी सोरकिन और फीफा के प्रतियोगिता निर्देशक कोलिन स्मिथ कर रहे हैं। इस दौरे का मतलब टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम के कामों को बारे में चर्चा करना है।”
dharmpath.com dharmpath