नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनमोज फुटबॉल क्लब ने अपनी रक्षा पंक्ति को और मजबूत करने के लिए घाना के लेफ्ट बैक डेविड नी ऐडी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन के लिए अनुबंधत किया है।
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली डायनमोज फुटबॉल क्लब ने अपनी रक्षा पंक्ति को और मजबूत करने के लिए घाना के लेफ्ट बैक डेविड नी ऐडी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सीजन के लिए अनुबंधत किया है।
26 साल के डेविड दिल्ली डायनमोज एफसी के साथ जुड़ने से पहले 2 साल तक बेल्जियम के प्रोफेशनल क्लब वासलैंड बेवेरन से जुड़े रहे, जहां वे क्लब के अंतिम 11 खिलाड़ियों में नियमित तौर परशामिल किए जाते थे।
उन्होंने सीनियर क्लब करियर की शुरुआत घाना के क्लब इंटर अलाईज के साथ की थी और इसके बाद साल 2008 में उन्होंने डेनमार्क के सुपरलीगा क्लब रैंडर्स एफसी के लिए खेलना शुरू किया। रैंडर्स एफसी क्लब में रहते हुए उन्होंने कुल 23 मुकाबले खेले जिनमें यूईएफए लीग क्वॉलिफायर्स के लिए खेले गए 3 मुकाबले भी शामिल हैं।
डेविड ने कहा, “मैं भारत आने और आईएसएल में खेलने को लेकर काफी उत्साहित हूं। क्लब मैनेजमेंट ने मुझपर काफी भरोसा किया है और मुझे इस सत्र में टीम के लिए खेलने का मौका दिया है। मैं टीम प्रबंधन और फैंस को यकीन दिलाना चाहता हूं कि मैं टीम की ताकत और बढ़ाऊंगा, साथ ही लायंस के साथ अपने पहले सत्र में ही आईएसएल का खिताब जीतने की कोशिश करूंगा।”
घाना के इस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने पुर्तगाल के दिग्गज क्लब एफसी पोटरे के लिए खेला है और बाद में उन्हें पुर्तगाल की ‘एकेडमिया डे कोइम्बरा’ और ग्रीस की ‘पैनेटोलिकोस’ टीमों को लोन पर दिया गया था।
इस पूर्व पोटरे प्लेयर ने विटोरिया एस.सी को ना सिर्फ घरेलू ‘सिल्वरवेयर’ और 2013 में ‘टाका डे पुर्तगाल’ जिताने में अहम भूमिका निभाई थी बल्कि 2013-14 में यूएफा यूरोपा लीग के लिए क्वॉलिफाई भी कराया था, जिसमें उन्होंने रियल बेटिस, ओलंपिक लायन और रिजेका जैसी टीमों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था।
प्रमुख कोच गियनलुका जैंब्रोटा ने उनके अनुबंध पर कहा, “डेविड एक मजबूत डिफेंडर हैं जिनमें जबर्दस्त खेल प्रतिभा है, वे हमारी रक्षा पंक्ति को और भी मजबूत करेंगे। उन्होंने अफ्रीका और यूरोप में खेला है और उनके पास ‘यूरोपा लीग’ में खेलने का बेशकीमती अनुभव भी है।”
अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अपने देश के लिए फीफा अंडर 20 वल्र्ड कप जीता है और 2009 में, ब्लैक सैटेलाइट्स की ओर से खेलते हुए अफ्रीकन यूथ चैंपियनशिप भी जीती थी। उन्होंने साल 2008 में राष्ट्रीय सीनियर टीम में डेब्यू किया था, और तब से ब्लैक स्टार्स के लिए 21 मुकाबलों में खेल चुके हैं।
क्लब के मुख्य तकनीकी अधिकारी विष्णु मधु ने कहा, “हम दिल्ली डायनमोज की टीम में डेविड का स्वागत करते हैं। वे कई यूरोपियन क्लब की ओर से खेल चुके हैं और यूरोपा लीग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि वे इस सीजन में शानदार खेल दिखाने को तैयार हैं, और गियनलुका के नेतृत्व में अपनी काबिलियत का दमदार नजारा पेश करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath