तुर्की : तख्तापलट मामले में 820 सैन्यकर्मी बर्खास्त

अंकारा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 15 जुलाई के तख्तापलट की कोशिश मामले में जांच के तहत 820 सैन्यकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि बर्खास्त किए गए लोगों में से 648 हिरासत में हैं।

तख्तापलट की नाकाम कोशिश के बाद लगाए गए आपातकाल में करीब 200 जनरलों समेत उच्चस्तर के हजारों सैन्यकर्मियों को निलंबित किया गया था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बीते सप्ताह तुर्की की सर्वोच्च सैन्य परिषद के फैसले के तहत सेना से करीब 590 कर्नल सेवानिवृत्त किए गए।

प्रधानमंत्री बिनाली यिलदीरिम ने 17 अगस्त को कहा कि 40,029 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 20,355 को रिमांड पर लिया गया है। इनमें पुलिस अधिकारी, सैनिक, न्यायिक सदस्य, स्थानीय प्रशासक और नागरिक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493