श्रृंखला जीतने के बाद वार्नर ने खिलाड़ियों को सराहा

लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीतने के बाद आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान डेविड वार्नर ने अपने साथियों की प्रशंसा की है।

आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मैच में जीत हासिल कर श्रृंखला अपने नाम की।

दांबुला में बुधवार को खेले गए मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को छह विकट से हराकर श्रृंखला पर कब्जा जमाया। कप्तान ने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच की तारीफ की है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बुधवार को वार्नर के हवाले से लिखा है, “आपके किसी एक खिलाड़ी को इस तरह से खेलते देखना शानदार होता है। ईमानादारी से कहूं तो मैं सिर्फ दर्शक था। मैं या तो दूसरे छोर पर था या डग आउट में और अपने खिलाड़ियों को देख रहा था। फिंच जिस तरह से खेले वह मुझे काफी अच्छा लगा।”

उन्होंने कहा, “हम इसी तरह खेलते हैं, यह आस्ट्रेलिया का तरीका है। हम हमेशा से इसी तरह खेलते आए हैं।”

आस्ट्रेलिया की जीत में जॉर्ज बेले ने अहम भूमिका निभाई थी। बेले ने अहम समय 85 गेंदों में 90 गेंदों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493