आसाराम के प्रति सहानुभूति जता राजनीति चमकाने का सच:भाजपा के बाकी नेता सकते में

11अनिल सिंह (भोपाल)– भाजपा के दो आक्रामक और मौके को भुनाने में प्रथम उमा भारती और प्रभात झा आसाराम मुद्दे से गायब हो गए हैं,ये राजनैतिक बयानबाज गायब हो गए जब इन्होने आसाराम को घिरते हुए देखा,दरअसल धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले और धर्म की आड़ में धंधेबाज लोगों ने समाज में गन्दगी फैला रखी है,उमा भारती और प्रभात झा ने अपनी खोई ठेकेदारी जमाने के उद्देश्य से तुरंत एक्शन लिया और बयान दे मारा,नरेन्द्र मोदी समझदार साबित हुए जो उन्होंने भाजपा को और नेताओं को इस घटनाक्रम से दूर रहने की नसीहत दी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मुद्दे पर गायब और चुप्पी थामें हुए हैं सूत्र बताते हैं की आसाराम ने संपर्क की कोशिश की थी परन्तु शिवराज टाल गए।हिंदुत्व के मुद्दे पर राजनीती करने वाले नेताओं को सांप सूंघ गया है,क्योंकि यही नेता कुछ दिन पहले तक बापू की वंदना और रंग खेलते नजर आते थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493