इस्लामाबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक नागरिक की मौत हो गई जबकि दो संदिग्ध आतंकवादी ढेर हो गए।
‘डॉन ऑनलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि क्रिश्चियन कॉलोनी के पास तड़के लगभग छह बजे कुछ अज्ञात बंदूकधारियों और कानून प्रवर्तन सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
हालांकि, अभी बंदूकधारियों की संख्या के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह कॉलोनी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के पास है।
dharmpath.com dharmpath