गीता उदेशी ‘बढ़ो बहू’ में शामिल

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीता उदेशी आगामी टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ में शामिल हो गई हैं।

मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीता उदेशी आगामी टीवी शो ‘बढ़ो बहू’ में शामिल हो गई हैं।

आखिरी बार टीवी शो ‘आधे अधूरे’ में नजर आईं गीता, शो में प्रमुख अभिनेत्री की मां के रूप में नजर आएंगी।

गीता ने एक बयान में कहा, “‘बढ़ो बहू’ में शामिल होना शानदार है, क्योंकि यह शो उन सभी शोज से अलग है, जो आपने टेलीविजन पर देखे हैं।”

‘बढ़ो बहू’ भारी शरीर की एक लड़की और विवाह से जुड़े उसके सपनों की कहानी है।

शो 12 सितंबर से प्रसारित होगा। इसमें ‘बिग बॉस 9’ के प्रतिभागी प्रिंस नरूला और नवोदित अभिनेत्री रिताशा राठौड़ हैं जो कोमल नामक 100 किलोग्राम वजनी युवती का किरदार निभाएंगी।

गीता ने कहा, “शो की कहानी बिल्कुल अलग है और मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493