पेशावर हमले में 1 नागरिक की मौत, 4 हमलावर ढेर (लीड-2)

इस्लामाबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर की क्रिस्चन कॉलोनी में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में एक नागरिक की मौत हो गई। चार आत्मघाती हमलावर भी मारे गए।

‘डॉन’ के मुताबिक, इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक आसिम बाजवा ने सभी चार आत्मघाती हमलावरों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि अभियान अभी जारी है।

‘डॉन’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि गोलीबारी सुबह लगभग छह बजे शुरू हुई, जब आतंकवादियों ने कॉलोनी पर हमला कर दिया।

बंदूकधारियों ने आत्मघाती जैकेट पहने हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, दो हमलावर आत्मघाती जैकेट में विस्फोट में मारे गए, जबकि दो अन्य को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

यह कॉलोनी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर है।

पेशावर में कई आत्मघाती हमले हुए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शुक्रवार को हुए इस हमले के पीछे कौन था?

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493