जिलिन बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के अनुसार, उत्तर कोरिया के अनुरोध पर गुरुवार को 4.30 बजे बचाव दल ने दो पुरुषों और एक महिला को ओसोंग द्वीप में बचाया। इस द्वीप के पड़ोस में चीन का जिलिन प्रांत स्थित है।
दोपहर के फौरन बाद बचाव दल ने नावों के जरिए द्वीप पर पहुंचकर ड्रोन के इस्तेमाल से बाढ़ में फंसे इस समूह को ढूंढ़ निकाला। इसके बाद इन्हें नानयांग शहर वापस भेज दिया गया।
तूफान से सीमा पार तुमेन नदी के आसपास भारी बारिश हुई, जिस कारण जिलिन के 40,000 से अधिक लोगों का स्थानांतरण किया गया।
dharmpath.com dharmpath