टोक्यो, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। टोक्यो की 2020 ओलम्पिक खेलों की सफल दावेदारी में किए गए भुगतान की जांच में यह साफ हो गया है कि इसमें घूसखोरी की घटना के संदर्भ में कोई सबूत नहीं मिला है।
जापान के अधिकारियों को से दावेदारी के लिए किए गए 28 लाख सिंगापुर डॉलर (15.5 लाख यूरो-20.5 लाख डॉलर) के भुगतान में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के आरोप से रिहा कर दिया गया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी अभियोजकों ने कहा कि वे इस भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे थे। हालांकि, जापानी पैनल का कहना है कि उन्होंने इस भुगतान में देश के किसी भी कानून के उल्लंघन का मामला नहीं पाया।
इस भुगतान को पूर्व विश्व एथलेटिक्स प्रमुख लेमिने डियाक के बेटे से जोड़ा जा रहा था, जो उस वक्त अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सदस्य थे।
डियाक और लेमिने की फ्रांस में जांच की जा रही है। उन्होंने जापान की ओलम्पिक खेलों की दावेदारी में धन से जुड़े मामले में किसी भी प्रकार की संलिप्ता से इनकार किया। हालांकि, जापानी अधिकारियों का कहना भुगतान परामर्श सेवाओं के लिए किया गया था।
dharmpath.com dharmpath