ब्रासिलिया, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में इसी महीने से शुरू हो रहे ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों की मशाल मेजबान देश के भ्रमण पर निकल चुकी है।
सात से 18 सिंतबर तक चलने वाले इन खेलों में 163 देशों के कुल 4000 पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, मशाल ने गुरुवार को राजधानी से अपने भ्रमण की शुरुआत की।
शारीरिक शिक्षा के अध्यापक उलीसेस अराउजो ने मशाल को प्रज्वालित किया जिसके बाद इसे पूरे शहर में घुमाया गया। अराउजो को शारीरिक रूप से असक्षम खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए जाना जाता है।
रियो डी जनेरियो पहुंचने से पहले 745 लोग इस मशाल को बेलेम, नटाल, साओ पाउलो और ज्वाइनविले में इसे थामेंगे।
ब्राजील के नवनियुक्त राष्ट्रपित माइकल टेमर ने पिछले सप्ताह एक समारोह में इस मशाल को थामा था। वह पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भी शिरकत करेंगे।
इसी बीच खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी रियो डी जनेरियो पहुंचने लगे हैं। अभी तक कुल 10 लाख टिकट बिक चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath