श्वेनस्टीगर युनाइटेड टीम में शामिल

मैनचेस्टर, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के फुटबाल खिलाड़ी बास्टियन श्वेनस्टीगर को इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पहले हाफ में मैनचेस्टर युनाइटेड की टीम में शामिल कर लिया गया है।

हालांकि इससे पहले क्लब के कोच जोस मोरिंहो ने कहा था कि जर्मनी के इस खिलाड़ी का टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल है। लेकिन अंतत: उन्हें टीम में जगह दी गई।

श्वेनस्टीगर ने बुधवार को फिनलैंड के खिलाफ अपने देश के लिए 121वां एवं अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है।

वेबसाइट ईएसपीएनएफसी के मुताबिक, युनाइटेड श्वेनस्टीगर को अभी भी अपनी टीम के अंदर नहीं देखती है। इस खिलाड़ी ने भी कहा था कि वह अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में जाना चाहते हैं और युनाइटेड उनका आखिरी विकल्प है।

2014 फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे श्वेनस्टीगर को टीम में मजबूरी में चुना गया है न कि किसी की पसंद से।

ईपीएल के हर क्लब को 25 सदस्यीय टीम का ऐलान करन होता है, जिसमें आठ स्थान घरेलू खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होते हैं जिनकी उम्र 21 वर्ष से ज्यादा की होती है जबकि 17 खिलाड़ी बाहर के होते हैं।

युनाइटेड के पास सिर्फ 15 बाहर के खिलाड़ी थे इसलिए उसे श्वेनस्टीगर को चुनना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493