शिरीष ने लघु फिल्म के प्रचार के लिए अमिताभ, केजरीवाल को कहा, शुक्रिया!

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। शिरीष कुंदर की लघु फिल्म ‘कृति’ को यूट्यूब पर एक करोड़ से भी अधिक बार देखा गया है।

फिल्मकार ने विभिन्न स्तरों पर फिल्म के प्रचार के लिए सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेत्री कंगना रनौत का शुक्रिया अदा किया।

विडियो साइट पर 22 जून को रिलीज हुई लघु फिल्म में मनोज बाजपेयी, राधिका आप्टे और नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

कंगना ने इस फिल्म को यहां एक समारोह में लांच किया। वहीं, अमिताभ और केजरीवाल ने ट्विटर पर इसका प्रचार किया।

शिरीष ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए अमिताभ, कंगना और केजरीवाल को फिल्म के प्रचार में समर्थन के लिए शुक्रिया अदा किया।

फिल्मकार ने ट्वीट किया, “शुक्रिया कंगना इस फिल्म को लांच कर 1 करोड़ बार देखे जाने वाले सपने को पूरा करने में मदद के लिए।”

अपने एक अन्य ट्वीट में शिरीष ने लिखा, “इस फिल्म को अपने लाखों प्रशंसकों के साथ साझा कर इसे एक करोड़ बार देखे जाने में मदद के लिए शुक्रिया अमिताभ।”

केजरीवाल को शुक्रिया अदा करते हुए शिरीष ने ट्वीट किया, “मेरी फिल्म को 1 करोड़ बार देखे जाने के सपने को पूरा करने के लिए मदद के लिए शुक्रिया केजरीवाल।”

शिरीष के ट्वीट की प्रतिक्रिया में केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “फिल्म अपनी क्षमता के कारण सफल हुई है। पूरी टीम को बधाई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493