‘चंदा मामा दूर के’ में नजर आएंगे सुशांत

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड की फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में देखा जाएगा।

अभिनेता से जब पूछा गया कि वह ‘एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के बाद क्या कर रहे हैं? तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में यह जवाब दिया।

सुशांत ने कहा, “इसके बाद मैं पांच फिल्में कर रहा हूं। एक अभी पूरी हुई है ‘राब्ता’। होनी अदजानिया के साथ मैं एक फिल्म कर रहा हूं ‘तकड़म’, जिसमें परिणीति चोपड़ा भी हैं। इसके बाद जैकलीन के साथ है ‘धर्मा’। एक और फिल्म है ‘चंदा मामा दूर के’। इसके बाद एक एथलीट की बायोपिक है।”

अभिनेता ने कहा कि उनके पास ‘चंदा मामा दूर के’ जैसी फिल्म पहले कभी नहीं आई।

उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहले बॉलीवुड की स्पेस फिल्म नहीं देखी है और ऐसी फिल्में होनी चाहिए।”

सुशांत को जल्द ही नीरज पांडे की फिल्म ‘एम.एस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ में भारतीय राष्ट्रीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के किरदार में देखा जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493