संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने उज्बेकिस्तान के दिवंगत राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी

बान ने शुक्रवार को जारी एक बयान में करिमोव के परिजनों, उज्बेकिस्तान की सरकार व वहां की जनता से राष्ट्रपति के निधन पर संवेदना जताई।

बान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “उज्बेकिस्तान के दिवंगत राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने देश के संबंध को मजबूत बनाने की कोशिश की। उन्होंने क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांत व सुरक्षा के प्रयास भी किए। उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे।”

बयान में कहा गया है, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव एक बार फिर उज्बेकिस्तान की सरकार व देश की जनता के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493