अनुराग कश्यप का मुझमें विश्वास मेरे लिए महत्वपूर्ण : सोभिता

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व सुपर मॉडल और फेमिना मिस इंडिया सोभिता का कहना है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप का उनमें दिखाया गया विश्वास उनके लिए बहुत मायने रखता है।

सोभिता ने कश्यप की थ्रिलर ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल हैं।

सोभिता ने एक बयान में कहा, “अनुराग सर, उन लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। पहली ही फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं। उन्होंने मुझमें जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”

वह अपनी अगली फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493