उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निधन पर रूस, अमेरिका ने शोक जताया

मास्को/वाशिंगटन, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने उज्बेकिस्तान के लंबे समय से नेता रहे राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन पर शोक जताया है। क्रेमलिन और मंत्रिमंडलीय प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उज्बेकिस्तान को इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने समर्थन की पुष्टि की है।

ह्वाइट हाउस ने ओबामा के हवाले से एक बयान में शुक्रवार को कहा, “राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन के इस चुनौतीपूर्ण समय में अमेरिका, उज्बेकिस्तान की जनता के लिए अपने समर्थन की एक बार फिर पुष्टि करता है।”

उन्होंने कहा, “उज्बेकिस्तान ने अपने इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया। ऐसे में अमेरिका, उज्बेकिस्तान के साथ उसकी सार्वभौमिकता, सुरक्षा और उसके सभी नागरिकों के अधिकारों पर आधारित भविष्य की साझीदारी के लिए प्रतिबद्ध है।”

स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने रूस तथा उजबेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझीदारी के साथ-साथ मध्य एशिया में सुरक्षा एवं स्थायित्व को मजबूत करने में करिमोव की भूमिका की सराहना की।

पुतिन ने बयान में कहा है कि करिमोव का जीवन से रुखसत होना उज्बेकिस्तान की जनता के साथ-साथ स्वतंत्र देशों के राष्ट्रमंडल और शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों-भागीदारों लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। इस्लाम करिमोव एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और देश के सच्चे नेता थे।

वहीं, मेदवेदेव की प्रवक्ता नतालिया तिमाकोवा ने कहा कि तीन सितंबर को समरकंद में होने वाले करिमोव के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493