मनीला, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के दवाओ शहर स्थित एक बाजार में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य घायल हो गए।
पुलिस स्टेशन कमांडर मिलग्रेस ड्रिज ने एफे न्यूज को बताया कि हताहतों की संख्या इलाके के अस्पताल से प्राप्त जानकारी के आधार पर दी गई है।
संचार सचिव मार्टिन अंदनार ने कहा, “प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने एक मोर्टार आधारित बम का टुकड़ा पाया है।”
विस्फोट शुक्रवार रात 11 बजे भीड़भाड़ वाले स्थान पर हुआ।
आंतरिक और स्थानीय सरकार के सचिव माइक सुएनो ने शनिवार को बताया कि अबू सयाफ आतंकवादी संगठन ने की जिम्मेदारी ली है।
फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने कहा है कि आतंकवाद और नशीली दवाओं के व्यापार को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा कि शहर के सभी प्रमुख जगहों और सड़कों पर जांच चौकियां बनाई जाएंगी।
राष्ट्रपति ने सुबह लगभग चार बजे विस्फोट स्थल का दौरा किया।
विस्फोट के समय वह शहर में ही थे, लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
राजधानी मनीला में पुलिस ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
dharmpath.com dharmpath