एश्ले का शादी से पहले सेक्स में यकीन नहीं

लॉस एंजेलिस, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। मॉडल एश्ले ग्राहम का कहना है कि उनका शादी से पहले सेक्स में यकीन नहीं है और उन्होंने जस्टिन एरविन के साथ शादी से पहले सेक्स नहीं किया, क्योंकि वह पहले अपने रिश्ते की ‘मजबूती’ को परखना चाहती थीं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, इस शीर्ष मॉडल ने ‘एली कनाडा’ के साथ बातचीत में अपने निजी जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए शादी की रात तक इंतजार करना चाहती थीं।

एश्ले ने कहा कि उन्होंने और उनके पति दोनों ने इसके लिए इंतजार किया।

एश्ले (28) की 2009 में छायाकार जस्टिन एरविन से एक चर्च में मुलाकात हुई थी और इसके अगले साल दोनों ने शादी कर ली। वह दूसरी महिलाओं को भी शादी से पहले सेक्स न करने की सलाह देती हैं।

एश्ले ने कहा, “मैं अपने दोस्तों से तीन महीने इंतजार करने के लिए कहती हूं। उन्हें देखने के लिए कहती हूं कि उनका पार्टनर इंतजार कर सकता है या नहीं। अगर वह ऐसा करता है तो मेरे अनुसार, वह अच्छा शख्स है। यह हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन मेरे लिए अच्छा रहा। इस बात पर मैं सचमुच गर्व करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493