डिपोर्टिवो क्लब ने लुकास को दी विदाई

ला कोरुना (स्पेन), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेनिश खिलाड़ी लुकास पेरेज को डिपोर्टिवो डे ला कोरुना क्लब की ओर से एक समारोह के आयोजन के साथ विदाई दी गई।

लुकास ने इंग्लिश फुटबाल क्लब आर्सेनल के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डिपोर्टिवो के अध्यक्ष टिनो फर्नादेज ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि लुकास का आर्सेनल के साथ चार सत्रों के लिए करार हुआ है।

फर्नादेज ने यह भी कहा कि उन्होंने डिपोर्टिवो में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया और एक गौरवांन्वित व्यक्ति की तरह क्लब से जा रहे हैं।

लुकास ने क्लब को अलविदा कहते हुए आर्सेनल के साथ हुए करार को व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से काफी अहम कदम बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493