इटेलियन ग्रां प्री : दूसरे अभ्यास में हेमिल्टन ने रोसबर्ग को पछाड़ा

मोंजा (इटली), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। मर्सिडीज टीम के रेसर लुइस हेमिल्टन ने शुक्रवार को इटेलियन ग्रां प्री के दूसरे अभ्यास में अपनी ही टीम के निको रोसबर्ग को 0.193 सेकेंड से पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।

मर्सिडीज की प्रतिद्वंदी टीम फरारी के सेबास्टियन वेटल ने अपनी टीम के किमी राइकोनेन को हरा तीसरा स्थान प्राप्त किया।

रेड बुल के मैक्स र्वेस्टापेन और डेनियल रिक्कीआडरे ने क्रमश: पांचवां और छठवां स्थान प्राप्त किया।

रेस के दौरान कुछ तकनीकि खराबी आने के कारण मैक्लारेन-होंडा के फर्नाडो अलोंसो सातवें स्थान पर रहे जबकि उन्हीं की टीम के जेंसन बटन को 10वां स्थान मिला।

टीम विलियम्स के वालट्टेरी बोटास आठवें स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493