जब बिग बी ने उठाई झाडू..

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति समर्थन जताते हुए शनिवार को यहां महाराष्ट्र में अपने हाथ में झाड़ू उठा ली।

मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति समर्थन जताते हुए शनिवार को यहां महाराष्ट्र में अपने हाथ में झाड़ू उठा ली।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ ने मुंबई के जे. जे. अस्पताल के आसपास के इलाके में सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

बिग बी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “महाराष्ट्र में स्वच्छ भारत अभियान का समर्थन करते हुए महा क्लीनाथन में।”

‘एनडीटीवी डॉट कॉम’ द्वारा साझा की गई कुछ तस्वीरों में अमिताभ अपने हाथों से कूड़ा उठाते हुए, झाड़ू पकड़े और सड़कों की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।

अमिताभ ने चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “आप हाथों से कूड़ा उठाने को लेकर मेरी प्रशंसा कर रहे हैं, लेकिन इसमें कुछ भी खास नहीं है। हमारे सफाईकर्मियों के पास कभी दस्ताने नहीं होते।”

उन्होंने कहा, “जब भी आप किसी को कचरा फैलाते देखें, तो जाकर उन्हें रोकें। उन्हें बताएं कि जो वे कर रहे हैं, वह गलत है। जब आप बार-बार यह करेंगे, तो लोगों में बदलाव आ जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493